28 डिग्री तक पहुंचा दिन का पारा, ठंड पूरी तरह खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। पिछले एक महीने से इलाके में लगातार मौसम साफ रहने पर अब दिन में तीखी धूप लोगों को बेहाल कर रही है। मार्च महीने में आमतौर पर हल्की ठंड रहती है और रात भर ठंड का एहसास रहता है। मगर इस बार मौसम का मिजाज बदल गया है ठंड पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। अलबत्ता लोगों को गर्मी सताने लगी है। दिन के तापमान में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार की सुबह 10:00 बजे के बाद से ही धूप तीखी हो गई। दोपहर 12:00 के बाद तेज धूप का एहसास होने लगा है। शनिवार को इलाके का अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में इलाके में मौसम साफ रहने की संभावना है।