कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में बुधवार को नशा मुक्ति और एचआईवी एड्स विषय पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की। इसे रेड रिबन क्लब ने एनएसएस यूनिट के सहयोग से संपन्न किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और एचआईवी एड्स को लेकर जागरूक करना रहा। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में और जम्मू-कश्मीर एड्स कंट्रोल सोसायटी, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब की समन्वयक डॉ. सपना देवी ने किया। प्राचार्य प्रो. संगीता सूदन ने युवाओं को नशे और एचआईवी एड्स के गंभीर परिणामों से अवगत करवाया। उन्होंने इसकी रोकथाम, जागरूकता और स्वस्थ समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर पर चर्चा की। संवाद