रामकोट। रिंगडी माता मंदिर थड़ाकलवाल में सोमवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता है। उसके बाद दूसरे दिन भंडारा रखा जाता है। इसी के उपलक्ष पर इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें सभी कमेटी के सदस्यों ने भरपूर सहयोग किया और लगभग 500 से अधिक लोगों ने मंदिर में आयोजित भंडारे में भोजन को ग्रहण किया। बताते चलें रिंगड़ी माता मंदिर की स्थापना पूर्णागिरि महाराज के सहयोग से वर्ष 1980 में हुई थी और इस मंदिर के प्रति लोगों की विशेष आस्था जुड़ी है पिछले 45 वर्षों में रिंगडी माता मंदिर कमेटी के सहयोग से मंदिर का विकास जारी है।