बिलावर। पतंजलि योग समिति की ओर से बुधवार को गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल बिलावर में एकदिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक अंग्रेज सिंह ने स्कूल में पढ़ाई करने वाली 200 छात्राओं को योगाभ्यास करवाया। योग प्रशिक्षक ने छात्राओं को बताया कि हर दिन योगाभ्यास करने से शरीर स्वस्थ रहता है। सबसे पहले छात्राओं को ओम मंत्र का उच्चारण करवाया। इसके बाद सूर्य नमस्कार और ऐसे आसनों का अभ्यास करवाया। ताड़ासन, चक्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन और सिमरन शक्ति व मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए भ्रामरी ,अनुलोम विलोम, कपालभाति आदि प्राणायाम छात्राओं को सिखाए। योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां के बारे मे भी जानकारियां उपलब्ध करवाई।