फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छलां से गलक सड़क की खस्ताहालत से वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। छलां से गलक सड़क की खस्ता हालत से वाहन चालक परेशान हैं। क्षेत्रीय दृष्टिकोण से यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है लेकिन छलां से गलक दो किलोमीटर सड़क के फासले पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इस पर हर रोज छलां से दयालाचक की ओर हजारों वाहन आवागमन करते हैं लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति से यात्री परेशान हैं। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग से रामकोट के साथ बिलावर के सैकड़ों गांवों को जोड़ती है इसलिए इस पर यात्री बसों के साथ अन्य निजी वाहनों का आवागमन बड़ी संख्या में रहता है लेकिन सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं हो पाई है। इसके साथ गलक चौक के नजदीक 6 महीने पूर्व बीती बरसात में सड़क के धंसे एक हिस्से की भी पूरी तरह से मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे सड़क मार्ग पूरी तरह से यातायात के लिए सुचारू नहीं हो पाया है और लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें