कठुआ। अवैध खनन के खिलाफ जिला पुलिस ने उज्ज नदी, आउट पोस्ट घाटी से अवैध खनन में संलिप्त चार डंपर जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात गश्त के दौरान पीएसआई रजत कोतवाल की टीम ने डंपर नंबर जेके09डी-8337, जेके21एच-5678, जेके08एफ-7266 और जेके09ई-1368 को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि ये वाहन बिना किसी वैध अनुमति के निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में लिप्त पाए गए। संवाद