फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में हिंदू संगठनों ने शोभायात्रा निकाली

Fri, 23 Jan 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। अयोध्या राम जन्म भूमि भगवान राम की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर वीरवार को रामकोट में हिंदू संगठन के सदस्यों की ओर से भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गलक से काली माता मंदिर गलमन और फिर वापस गलक में आकर समाप्त हुई। जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा गुजरू नारायण दत्त त्रिपाठी ने भी शोभायात्रा में भाग लिया जिसमें श्री राम, लक्ष्मण और सीता माता के साथ भगवान हनुमान के रूप में नन्हे बच्चों को सजाया गया था जिनकी शोभा देखते ही बनती थी। इसके उपलक्ष्य में 23 जनवरी को गलक जसीयाल में भंडारा और रात्रि जागरण का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें