फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर ग्रामीण पंचायत में भंडारे का आयोजन

Fri, 23 Jan 2026 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटी बिलावर ग्रामीण पंचायत के टांडी गांव में शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया। देवेंद्र सिंह, मित्तू देवी, विक्की कुमार, विजय कुमार, विजय सिंह, दीपक मनकोटिया, पुरुषोत्तम सिंह, ललित कुमार, यशपाल, दीवान चंद, अशोक कुमार, अजय सिंह, सत्यदेव और शमशेर सिंह ने बताया कि 22 जनवरी 2024 के दिन अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की मूर्ति स्थापना की गई थी। इस उपलक्ष्य पर हर वर्ष स्थानीय लोग वार्षिक भंडारा आयोजित करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 से शुरू हुई प्रथा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष 22 जनवरी को भंडारा आयोजित किया गया है। दोपहर एक बजे सबसे पहले भगवान श्रीराम को भोग लगाया गया इसके पश्चात भंडारा लोगों के लिए खोल दिया गया जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें