फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में बच्चों ने सैनिकों संग मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
रामकोट में जवानों को राखी बांधते बच्चे। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। रामकोट में गांव के बच्चों ने भारतीय सेना के वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में बच्चों ने सैनिकों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं। इनमें उनकी मासूम दुआएं, स्नेह और सुरक्षा की कामनाएं समाहित थीं। बच्चों ने सेना के जवानों के अच्छे स्वास्थ्य, साहस और हर चुनौती में विजय के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

बच्चों की मुस्कान और सैनिकों की भावनात्मक प्रतिक्रिया ने इस पर्व को एक नई ऊंचाई दी, जहां रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एकता, सम्मान और राष्ट्र सेवा के प्रति आभार का प्रतीक बन गया। गांववासियों ने सैनिकों के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और समर्थन को दोहराया, जिससे यह पर्व ‘रक्षक और संरक्षित’ के बीच एक सशक्त संबंध का प्रतीक बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें