फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गांव में रैली निकाल कर लोगों को हर घर तिरंगा लगने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आरती के साथ हुई। स्कूल के विद्यार्थियों ने गांव के लोगों को जागरूक किया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर में तिरंगा फहराना है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने इस अभियान के तहत गांव की गलियों और चौक चौराहों मे तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि हमें आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराना है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी विद्यार्थियों और स्टाफ के सदस्यों को इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें