रामकोट। धार सड़क द्रमणी से बरोटा इलाके तक सोमवार को साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय वातावरण दिवस पर लोगों को वातावरण को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक करना था। खासकर युवा पीढ़ी को बढ़ते वातावरण के प्रदूषण को प्रति सचेत करना और वातावरण को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया गया।
रैली में स्थानीय निजी और सरकारी स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। इस साइकिल रैली के जरिए युवाओं को शारीरिक व्यायाम और वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए साइकिल ज्यादा से ज्यादा चलाने की अपील की। रैली की शुरुआत धार सड़क द्रमणी इलाके से ट्रैफिक विभाग के डीटीआई इंस्पेक्टर एजाज़ मिर्जा व अन्य ने हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर एजाज मिर्जा ने बढ़ते प्रदूषण से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया।