रामकोट। गुड़ा कल्याल में पुलिस ने शराब की तस्करी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी रामकोट इंचार्ज रणवीर सिंह की देखरेख में मंगलवार को लगाए गए नाके के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने रिंकू शर्मा निवासी थड़ाकलवाल की गाड़ी की तलाशी ली। आरोपी से अवैध तरीके से ले जाई जा रही देसी शराब के 100 क्वार्टर बरामद किये गए। इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।