फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अवैध खनन करने पर 3 ट्रैक्टर ट्रालियों को किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। प्रतिबंध के बावजूद उज्ज दरिया में अवैध खनन करने पर पुलिस ने 3 ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उज्ज दरिया के पंजतीर्थी इलाके में अवैध खनन किया जा रहा है। थाना प्रभारी बिलावर इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उज्ज दरिया में अवैध खनन करते हुए 3 ट्रैक्टर ट्रालियों को निर्माण सामग्री सहित जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अवैध खनन करने में संलिप्त सभी ट्रैक्टर ट्रालियों को खनन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें