फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में संत निरंकारी समागम का आयोजन

विज्ञापन
संत निरंकारी समागम में मौजूद संगत। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट में संयोजक स्तरीय संत निरंकारी समागम का मंगलवार को भव्य आयोजन किया गया। यह समागम जोनल इंचार्ज महात्मा अजीत सिंह की अध्यक्षता में हुआ। समागम में रामकोट, नगरोटा गुजरू, मांडली, बिलावर, कठुआ, सांबा आदि से आई संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्थानीय लोगों, विधायक सतीश कुमार और जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी ने भी समागम में भाग लिया। प्रचारक महात्मा ने कहा कि जिस परमात्मा की भक्ति और पूजा संसार में सदियों से की जा रही है, उस ईश्वर को सतगुरु के माध्यम से पहचाना जा सकता है। संत निरंकारी मिशन प्रेम और भाईचारे का मिशन है और सदैव मानवता के कल्याण के लिए तत्पर है। कहा कि भक्ति का सही रास्ता सेवा, सत्संग और सिमरन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें