फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बसोहली को हराकर गढ़ की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। जिला पुलिस की ओर से भड्डू गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। वीरवार को गढ़ क्रिकेट क्लब और मास्टर 11 बसोहू की टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें गढ़ की टीम ने 6 विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। बसोहली की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में 116 रन बनाए। 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ की टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट गंवाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। गढ़ की टीम ने 6 विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। गढ़ के खिलाड़ी वरुण खजूरिया ने तीन विकेट चटकाए और 24 रन बनाए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें