बिलावर। देवल पंचायत के वार्ड 3 में सिंचाई विभाग की लापरवाही किसानों के लिए समस्या बन गई है।
नहर में सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। किसान प्रेम सिंह, दर्शन सिंह, सुरेंद्र, हरिराम और नसीब सिंह ने बताया के वार्ड 3 में बनाई गई नहर की सफाई का काम करवाया जा रहा है, लेकिन अधिकारी इस धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। नहर की अनुचित सफाई नहीं की जा रही और नहर में जमा हुई सिल्ट को बाहर नहीं निकाला जा रहा। केवल किनारों की थोड़ी सी सफाई करके खानापूर्ति की जा रही है। नियम अनुसार नहर की सफाई के दौरान नहर में जमा हुई सिल्ट को पूरी तरह से बाहर निकलना होता है लेकिन मात्र खानापूर्ति की जा रही है और नहर में सफाई के बावजूद भी 6 इंच से ज्यादा सिल्ट मौजूद है और जिन स्थानों से नहर क्षतिग्रस्त हुई है उन स्थानों को ठीक नहीं करवाया जा रहा।