फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन माह से हैंडपंप खराब, पानी को तरस रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। किशनपुर पंचायत के वार्ड 6 में भूजल विभाग की ओर से लगाया गया हैंडपंप तीन महीनों से खराब पड़ा है। स्थानीय निवासी अनिल, शोरी लाल, सुदेश और प्रदीप ने बताया कि वार्ड 6 के ज्यादातर लोग इसी हैंडपंप पर निर्भर हैं जिन्हें पिछले तीन महीनों से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि हैंडपंप खराब होने की वजह से लोगों को गांव में लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि समस्या के बारे में कई बार भूजल विभाग को अवगत करवाया है, लेकिन हैंडपंप ठीक नहीं हो पाया।
विज्ञापन

लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द खराब हुए हैंडपंप को ठीक करवाया जाए ताकि वार्ड 6 की 300 से अधिक आबादी को पानी की किल्लत से राहत मिल सके।

कोट
समस्या संज्ञान में आई है। जल्द खराब हुए हैंडपंप को ठीक करवा दिया जाएगा।
- अरुण देव सिंह, कनिष्ठ अभियंता भूजल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें