जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री जावेद राणा ने जो अपनी हसरत रखी है उसमें मुझे कुछ नहीं कहना है। मोदी जी ने जो कह दिया उसके बाद कहने का न कोई औचित्य है न आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से समन्वय चल रहा है, उसका मकसद अवाम की खिदमत करना है। आज का कार्यक्रम उसी का उदाहरण है।