फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: निर्माण सामग्री की तस्करी कर रहे तीन टिप्पर पकड़े, डेढ़ लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। खनन विभाग ने जिले से पंजाब में अवैध रूप से तस्करी की जा रही निर्माण सामग्री से लदे वाहनों को पकड़ा है। जम्मू कश्मीर पंजाब सीमा पर गंडियाल इलाके में लगाए गए नाके के दौरान तीन ऐसे वाहन पकड़े गए जो इस इलाके के स्टोन क्रॅशर से निर्माण सामग्री बिना ए फार्म के पंजाब में धड्ल्ले से लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि गंडियाल इलाके में सूचना के आधार पर नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान तीन वाहनों को रोका गया। जिनकी जांच में उनसे ए फार्म नहीं मिले। यह सभी वाहन जम्मू कश्मीर से निर्माण सामग्री को अवैध रूप से पंजाब लेकर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वाहनों को जब्त कर पुलिस के हवाले किया गया था। शुक्रवार को इन्हें डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग औचक नाके लगाकर जांच कर रहा है। यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। ज्ञात रहे कि शाम ढलने से लेकर सुबह सूर्य की पहली किरण तक पंजाब और इससे सटे इलाकों में रोजाना सैकड़ों वाहन निर्माण सामग्री लेकर आते-जाते हैं। नाकों पर इन वाहनों की जांच न होने से इनमें से कई वाहन बिना अनुमति तो वहीं कई बिना नंबर के प्रदेश से खनन सामग्री की तस्करी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें