फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइस ड्रग्स मामला : कठुआ में होनी थी डील, पहले ही धरे गए तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में पहली बार पकड़ी गई आइस ड्रग्स की खेप को दिल्ली के किसी कुख्यात अपराधी की ओर से जम्मू भेजा जा रहा था। ऐसा अंदेशा है कि कठुआ में इसके लिए डील तय हुई थी, लेकिन इससे पहले ही तस्कर दबोचे गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस डील में सप्लायर दिल्ली का कोई कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है। वहीं रिसीवर या खरीदार के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने आइस ड्रग्स के साथ पकड़े गए दोनों शंभू नाथ और अनिल की 7 दिन की पुलिस रिमांड हासिल कर ली है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
जम्मू कश्मीर में दस्तक दे रहे नशे की इस नई केटेगरी को रोकने के लिए पुलिस इसके सप्लायर और खरीदार नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में जल्द और भी लोगों की धरपकड़ संभव है। इससे पहले कितनी बार खेप यहां पहुंचाई गई और किसे पहुंचाई जानी थी फिलहाल पुलिस इस पहेली को सुलझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें