हीरानगर। पुलिस ने सीमावर्ती गांव मनियारी में नाके के दौरान एक युवक से 12 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में राणा मोहम्मद निवासी मनियारी चिट्टा बेचने का काम कर रहा है। इसके बाद एसएसपी शोभित सक्सेना के निर्देश पर एसडीपीओ बॉर्डर, राजबाग थाना प्रभारी और मढ़ीन पुलिस चौकी प्रभारी की टीम ने क्षेत्र में नाका लगाकर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने राणा मोहम्मद की संदिग्ध गतिविधि देखी तो उन्होंने तुरंत उसकी जांच की। जांच के दौरान 12 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।