कठुआ। जिला मुख्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। भारी बारिश के बीच मुख्य समारोह शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। डीडीसी चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। जिला पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण स्कूल, आईआरपी, एनसीसी कैडेट्स, बैंड और विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के की 46 टुकड़ियों ने परेड में भाग लिया।
डीडीसी चेयरमैन ने स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने नागरिकों से समर्पण, ईमानदारी और सच्चाई के साथ देश की सेवा करने की अपील की। इस दौरान विभिन्न स्कूल के छात्रों के समूहों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। डीडीसी अध्यक्ष ने भाग लेने वाले उत्कृष्ट उपलब्धियों और डीआईपीआर जेएंडके के प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और ट्रॉफी भी प्रदान की। इससे पहले, जिला सूचना केंद्र, कठुआ ने तड़के डीसी कार्यालय परिसर और एसएसपी कार्यालय में शहनाई वादन किया। इस अवसर पर डीसी कठुआ राकेश मिन्हास, एसएसपी अनायत अली चौधरी, डीडीसी सदस्य, अतिरिक्त उपायुक्त रंजीत सिंह, सीपीओ रंजीत ठाकुर, एसीडी अखिल सडोत्रास एसीआर विश्व प्रताप सिंह, तहसीलदार, जिला अधिकारी, गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।