युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिताएं
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराटे और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। इंटर स्कूल जोनल स्तरीय टूर्नामेंट के सातवें दिन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराटे और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से पहुंचे 100 प्रतिभागियों ने कराटे और ताइक्वांडो मुकाबलों में खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी स्तर की प्रतियोगिताओं और ट्रायल्स के लिए किया गया।
जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर सुचित्रा मेहता ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं और खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने में सहायक हैं। इस दौरान जोन कठुआ के फिजिकल एजुकेशन स्टाफ ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।