रामकोट। मकवाल के वार्ड 6 तूता डंगा क्षेत्र में हाइ मास्ट लाइट नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही इलाका मकवाल पंचायत के मध्य में स्थित है जहां से वार्ड तीन की और सड़क जाती है। इसके साथ यही इसी क्षेत्र से वार्ड 7 मकवाल, मुदाल आदि इलाके सड़क मार्ग से जोड़ते हैं। स्थानीय निवासी बोध राज ने बताया कि लाइट के अब आप में अंधेरा होते ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य चौक होने के साथ ही जहां लोगों पर बैठने के लिए भी व्यवस्था बनाई गई है जिस कारण लाइट का प्रबंध यहां काफी महत्वपूर्ण रहेगा। लाइट नहीं होने के कारण सुविधाओं का शिकार हो रहे राजकुमार, प्रवीण कुमार, रामचंद्र और डॉ. बद्रीनाथ ग्रामीणों ने सरकार से तूता डंगा में लाइट लगाने की मांग रखी।