कठुआ। पिछले लगभग चार सालों से लापता चल रही महिला को कठुआ पुलिस ने तलाश कर उसके परिजन को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार उड़ीसा के भद्रक निवासी अलीवा पुहान पुत्री बाल कृष्ण की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजन ने 19 फरवरी 2021 में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मानवीय प्रयासों से महिला को ढूंढ निकाला। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया और गुमशुदगी रिपोर्ट बंद कर दी गई है। संवाद