कठुआ। मढ़ीन के गोपालाचक में श्रीमद्भगवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। सोमवार को आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के आयोजन से पूर्व कथा स्थल पर सुबह से ही भजन-कीर्तन का दौर जारी रहा जबकि दोपहर बाद हुए कंजक पूजन के बाद भंडारा आम भक्तों के लिए खोल दिया गया जो शाम तक जारी रहा। आयोजन से जुड़े अशोक शर्मा ने बताया कि गत दिवस एकादशी होने के कारण श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर इस भंडारे का आयोजन नहीं किया गया था आज इस परंपरा को पूरा किया गया है।