रामकोट। धार सड़क लहर थड़ाकलवाल में शनिवार रात को नियंत्रण खोने से कार सड़क केनी चे गिर गई। इससे कार चालक जाकिर हुसैन (37) पुत्र गुलाम रासूल निवासी दरमनी तहसील रामकोट घायल हो गया। दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग वहां एकत्रित हो गए जिनकी मदद से घायल को उप जिला अस्पताल बिलावर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। संवाद