फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में पांच दिन बाद फिर हुई बारिश

Mon, 16 Mar 2026 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। पांच दिनों बाद इलाके में दोबारा हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। दिन की शुरुआत आसमान पर घने बादलों के साथ हुई। दोपहर 1:00 बजे के बाद रिमझिम बारिश की शुरुआत हो गई जो शाम 5:00 बजे तक जारी रही। किसानों के अनुसार रविवार को हुई बारिश मौजूदा समय में लगाई गई अलग-अलग प्रकार की फसलों के लिए फायदेमंद है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई जिससे एक बार फिर लोगों को सर्दी का एहसास हुआ और ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें