फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशा तस्कर से 4.85 ग्राम हेराेइन बरामद

Sat, 07 Mar 2026 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सिटी थाना कठुआ के तहत आउट पोस्ट घट्टी क्षेत्र में पुलिस ने 4.85 ग्राम हेरोइन बरामद कर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की। जिला पुलिस मुख्यालय के अनुसार आउट पोस्ट घाटी के प्रभारी पीएसआई शिव दत्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी की सूचना पर सक्ता चक-घाटी रोड पर विशेष नाका लगाया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम पंकज शर्मा पुत्र काला राम निवासी पल्ली कठुआ बताया। तलाशी के दौरान उससे 4.85 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें