कठुआ। नगरी क्षेत्र के जरमाल गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई है। जिसकी पहचान रात रशीद (35) पुत्र सुरमू निवासी माहीचक कठुआ के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह के समय हुई इस घटना के बाद बुरी तरह से घायल हो चुके व्यक्ति को जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की और उसके बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।