फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रधानाचार्य की पिटाई से छात्र घायल, परिजनों ने की पुलिस में शिकायत

Wed, 25 Feb 2026 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे बरवाल मोड़ के पास स्थित एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य की ओर से छात्र की बुरी तरह से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। प्रधानाचार्य की पिटाई से घायल छात्र को परिजनों ने उपचार के जीएमसी कठुआ पहुंचाया है। इस बारे में घायल छात्र के पिता पवन सिंह ने बताया कि उनके 14 वर्षीय बेटे शिबेश जसरोटिया को स्कूल के प्रधानाचार्य ने कक्षाओं की जांच के दौरान इस कदर पीटा है कि उसकी आंख के पास गहरी चोट आई है। जिसे उन्हें अस्पताल लाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य ने उनके बेटे से वर्ग को परिभाषित करने के लिए कहा जिसका उत्तर उनके बेटे ने दिया। इसके बाद उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर उसे रेखित करने के लिए कहा। इसमें गलती होने पर उसे इस तरह की सजा दी गई है। इसकी शिकायत उन्होंने कठुआ सिटी थाना में भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें