फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कटिंग एंड टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Wed, 18 Feb 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में कटिंग एंड टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज हो गया है। 30 महिला प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज संस्थान की निदेशक उतपला शाइकिया ने किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं के साथ परिचय करते हुए उन्हें प्रशिक्षण में संस्थान से मिलने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवाओं को स्वरोजगारी बनाने के उद्देश्य से संस्थान की ओर से विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण के कार्यक्रम चलाता है। शाइकिया ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इसे रोजगार के रूप में अपनाने वाली महिलाओं को बैंक से वित्तीय सहायता दिलाने में भी मदद दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें