मैन आफ द मैच रहे खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक।
- फोटो : bilawar news
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को खेले गए मैच में डेविल इलेवन की टीम ने फिंतर इलेवन की टीम को 8 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। फिंतर इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 16 ओवर के मैच मे फिंतर इलेवन की टीम 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 67 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेविल इलेवन की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को दो विकेट गंवाकर पूरा कर लिया और 8 विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। डेविल इलेवन के गेंदबाज हिमांशु राजपूत ने तीन विकेट लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।