कठुआ। दियालायाचक से सल्लन में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार शाम हुए हादसे के बाद दोनों ही घायलों को उप जिला अस्पताल हीरानगर में भर्ती कराया गया। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। जीएमसी में घायलों की पहचान 25 वर्षीय लियाकत अली पुत्र मोहम्मद इकबाल और 25 वर्षीय खालिद अहमद पुत्र मोहम्मद फरीद दोनों निवासी प्राजंली डिंगा अंब हीरानगर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।