फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्री हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम आज से

Thu, 29 Jan 2026 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गांव सुन्खल स्थित नृसिंह मंदिर में वीरवार से आरंभ होने जा रहे तीन दिवसीय श्री हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में गांव के वरिष्ठ नागरिकों, सहयोगी भक्तजनों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने बताया कि संकीर्तन दोपहर 1 बजे से शुरू होकर हरि इच्छा तक चलेगा। इसमें परम श्रद्धेय श्री गंगाधर जी महाराज के प्रवचनों से भक्ति रस और हरिनाम की गूंज पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देगी। बैठक के बाद आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन लंगर प्रसाद की व्यवस्था रहेगी जिसमें सभी श्रद्धालु सपरिवार भाग लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें