फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सात दिनों बाद पेयजल सप्लाई बहाल होने से लोगों को मिली राहत

Thu, 29 Jan 2026 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उप मंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव में बुधवार को सात दिनों बाद पेयजल सप्लाई बहाल होने से लोगों को राहत मिली। दरअसल पंपिंग स्टेशन पर पंपिंग नहीं होने से पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई थी। इस कारण गांव की 3000 से अधिक आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग से कई बार गुहार लगाई लेकिन समाधान नहीं किया गया। बुधवार के अंक में अमर उजाला की ओर से समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर के प्रकाशन के बाद जल शक्ति विभाग हरकत में आया और बुधवार शाम 4 बजे गांव में पेयजल सप्लाई बहाल कर दी गई। सात दिनों बाद पेयजल सप्लाई बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय पीयूष, सुमित, देवेंदर और सुलेखा देवी ने समस्या के समाधान के लिए अमर उजाला का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें