कठुआ। शहर के कालीबड़ी में एक 25 वर्षीय युवक ने संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सोमवार देर रात की इस घटना के मृतक की पहचान रिशु कुमार पुत्र संजीत कुमार निवासी कालीबड़ी कठुआ के रूप में हुई है जो अपने ही घर में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकते हुए पाया गया। उसे परिजनों द्वारा तुरंत जीएमसी कठुआ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया। संवाद