फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 300 मरीजों की आंखों का किया सफल ऑपरेशन

Mon, 19 Jan 2026 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
दो दिवसीय नेऋत्र चिकित्सा ​शिविर में उमड़े लोग। संवाद - फोटो : मथुरा
विज्ञापन
कठुआ। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एनआरआई नरेंद्र सिंह खालसा के सहयोग से शहर में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन हो गया है। शहर में 13वीं बार इस तरह के शिविर का आयोजन पूरा होने पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने सभी का आभार जताया है। भोला ने बताया कि दो दिन के इस शिविर में पटियाला के मशहूर नेत्र चिकित्सक डॉ. मनप्रीत सिंह और उनकी टीम ने 600 से ज्यादा लोगों के आंखों की जांच की। वहीं, 300 मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन किया गया है। इसमें आर्थिक रूप से कमजाेर लोगों काे जांच, दवा, लेंस और ऑपरेशन जैसी सभी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की गई। उन्होंने लोक कल्याण की भावना से आयोजित किए जाने वाले इस शिविर के एनआरआई नरेंद्र सिंह खालसा और अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया। जिनके आपसी सहयोग के चलते इस शिविर का सफल आयोजन संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें