बिलावर। किशनपुर गांव में रविवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। खजूरिया परिवार की ओर से आयोजित किए गए भंडारे में कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भक्तों ने भजन संकीर्तन का आयोजन भी किया। दीप कुमार खजूरिया, शिवकुमार, नीलम कुमार और पंकज ने बताया कि हर वर्ष जनवरी महीने में खजूरिया परिवार की ओर से मल माता के दरबार में वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से चली आ रही प्रथा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी विशाल भंडारा आयोजित किया गया है। दोपहर 1 बजे कंजक पूजन किया गया और मल माता को भोग लगाया गया। इसके बाद भंडारा लोगों के लिए खोल दिया जो देर शाम तक जारी था। संवाद