कठुआ। जीएमसी कठुआ के रिकवरी वार्ड के बाथरूम में एक युवक का शव बरामद हुआ है। मामला सोमवार रात का है जब लोगों ने युवक को वहां बेहोशी की हालत में देखा तो उसे जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अनहू कुमार (33) पुत्र अजय कुमार निवासी वार्ड 10 कठुआ के रूप में बताई गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर जांच शुरू कर दी है। संवाद