कठुआ। सावन मास के उपलक्ष्य पर शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन जारी है। शनिवार को शहर के ड्रीमलैंड पार्क रोड पर सातवें वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, वार्ड 5 में शिव लंगर कमेटी की ओर से भी मालपुड़े का स्टाल लगाया गया।
शिव लंगर कमेटी के अमरनाथ मेहरा ने बताया कि पूरे सावन माह के दौरान हर शनिवार को इस स्टाल का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा दूसरे शनिवार को भंडारा भी आयोजित किया गया।