फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: फरार आरोपी के घर के बाहर चस्पा किया नोटिस

विज्ञापन
घर पर नोटिस चस्पा करती पुलिस। - फोटो : bilawar news
विज्ञापन
बिलावर। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी विशाल कुमार के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया है। जम्मू कश्मीर पुलिस बिलावर की टीम ने शनिवार को जम्मू के पंजतीर्थी में पहुंचकर ढोल नगाड़ों और लाउड स्पीकर से मुनादी करवाई। साथ ही आरोपी को निर्धारित समयावधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन बिलावर में वर्ष 2010 में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और धारा 120 के तहत मामला दर्ज है। लगभग 15 वर्ष पहले आरोपी के खिलाफ बिलावर पुलिस थाने में दर्ज मामले में ये कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि भगोड़े के बारे में अगर कोई जानकारी हो तो बिलावर पुलिस स्टेशन में दें और आरोपी को शरण देने या उसकी सहायता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें