कठुआ। सावन मास के उपलक्ष्य पर शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारा आयोजित किया गया। हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को शहर के पटेल नगर, कॉलेज रोड, शहीदी चौक और पारलीवंड वेट इलाकों में भंडारे लगे। पटेल नगर में भंडारे के आयोजक रविकांत शर्मा ने बताया कि सावन मास के उपलक्ष पर हर साल वह लोगों के सहयोग से इस भंडारे का आयोजन करते हैं। इस बार भी इस आयोजन को पूरी श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया है।