बिलावर। बिलावर-सुकराला मार्ग पर पड़ने वाले लास्ट मोड़ के पास सड़क की बदहाली पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। वीरवार को कस्बे में जामिया मस्जिद के समीप जमा हुए लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क की दशा को जल्द सुधारे जाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता नितिन खजूरिया ने कहा कि बिलावर से लेकर तहसील कार्यालय तक की सड़क की अत्यंत खराब हालत है। जगह-जगह गहरे गड्ढों पर रोष जताते हुए इसे लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो वे फिर से सड़क जाम करेंगे।