फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कयालू बाबा देवस्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कयालू बाबा देवस्थान पर रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बिलावर तहसील के साथ-साथ महानपुर तहसील और अन्य इलाकों के कई हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबा के दर्शनों की अभिलाषा से देवस्थान पर पहुंचे घनश्याम सिंह, सोहन सिंह, बब्बू शर्मा, शिवदत्त और प्रकाश सिंह ने बताया कि गेहूं की नई फसल निकालने के बाद सबसे पहले फसल को बाबा के देवस्थान पर चढ़ाया जाता है। इसके बाद फसल को खाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। रविवार सुबह 5:00 बजे सबसे पहले देवस्थान पर विराजमान कयालू बाबा को स्नान कराया गया। सुबह 6:00 बजे के बाद कयालू बाबा का दरबार आमजन के लिए खोल दिया गया। सुबह 8:00 बजे के बाद बाबा के दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। सुबह 10:00 के बाद सर्वप्रथम देवस्थान पर विराजमान कयालू बाबा को भोग लगाया गया। इसके बाद भंडारा लोगों के लिए खोल दिया गया जो देर शाम तक जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें