कठुआ। हीरानगर के मेला गांव में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले केमिस्ट अमरजीत शर्मा की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन 9 जून को किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया ने लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल हो श्रद्धा सुमन अर्पित करने की अपील की। वहीं उन्होंने अमरजीत शर्मा को बलिदानी का दर्जा भी दिए जाने की मांग की। इस मौके पर अमरजीत शर्मा के भाई रामगोपाल शर्मा ने बताया कि भाई की यादों को संजोने के लिए गांव में एक स्मृति स्थल बनाया जा रहा है, जो 9 जून से पहले तैयार कर लिया जाएगा।