फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में बारिश से दुकानों में घुसा पानी, दुकानदार परेशान

विज्ञापन
दुकान में भरा पानी। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
बिलावर। इलाके में शनिवार की शाम हुई बारिश आफत लेकर आई। फिंतर चौक पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जलभराव हो गया। सड़क किनारे बनाई कुछ दुकानों में पानी भर गया। पीड़ित दुकानदार संतोष कुमारी ने बताया कि वह चौक पर रेडीमेड कपड़े की दुकान करती हैं। कई वर्ष पूर्व धार सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई गई थीं, जिनमें मलबा भर गया है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी न होने से उनकी दुकान के अंदर डेढ़ फुट से ज्यादा पानी भर गया। इसकी वजह से दुकान में रखा सारा कपड़ा खराब हो गया है। पीड़ित ने राजस्व विभाग से नुकसान का आकलन कर सहायता राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें