फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों को करवाया योग अभ्यास, बताए फायदे

विज्ञापन
योगाभ्यास करे विद्यार्थी। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
बिलावर। पतंजलि योग समिति बिलावर की ओर से वीरवार को गवर्नमेंट हाई स्कूल गढ़ मालती में एक दिवसीय योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल में पढ़ाई करने वाले पहली कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शिविर की शुरुआत ओम मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। इसके बाद पतंजलि योग समिति बिलावर के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के साथ-साथ मंत्रों के उच्चारण का महत्व बताया। विद्यार्थियों को कई ऐसे आसनों का अभ्यास करवाया गया, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ सके। ताड़ासन, चक्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन और सिमरन शक्ति व मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए भ्रामरी, अनुलोम विलोम आदि प्राणायाम करवाए। प्रभारी ने विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाईं और हर दिन थोड़ा समय निकालकर प्राणायाम करने की सलाह दी। शिविर में स्कूल में पढ़ाई करने वाले 170 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मौजूद स्कूल की मुख्य अध्यापक रेवा रानी और स्कूल में तैनात शिक्षकों ने भी योग अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें