फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ जिले के चार और शिक्षा जोन में खुले स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आपरेशन सिंदूर के कारण बने हालात में सुरक्षा कारणों से बंद किए गए जिले के स्कूलों को खोले जाने का सिलसिला जारी है। इसमें पहाड़ी क्षेत्र के बनी, बसोहली, महानपुर, भड्डू, मल्हार और बिलावर शिक्षा जोन में स्कूलों को खोले जाने के बाद अब निचले इलाकों में भी चार और शिक्षा जोन में स्कूलों को सरकारी आदेश के बाद खोल दिया गया गया।
विज्ञापन

वीरवार को जिले के चार और शिक्षा जोन कठुआ, बरनोटी, लखनपुर और सल्लन के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के खुलने से वहां बहार आ गई। हालांकि इस दौरान कई स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। लेकिन निर्धारित समय पर लगे स्कूलों में सभी कक्षाओं का संचालन किया गया। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधकों ने विभिन्न माध्यमों से विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्कूल के खुलने की जानकारी दी और उन्हें स्कूल भेजने की अपील की। शहर के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य ताराचंद शर्मा ने बताया कि संघर्ष विराम होने के बाद आज पहले दिन स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम है। लेकिन इसके बाद भी कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित किया गया। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्कूलों के खुलने की सूचना मिलने पर अभिभावक अपने बच्चों को भेजेंगे।
इसके साथ ही 12 शिक्षा जोन वाले कठुआ जिले में 10 जोन में स्कूलों को खोल दिया गया है। जबकि सीमावर्ती क्षेत्र से सटे हीरानगर और मढ़ीन शिक्षा जोन में स्कूली शिक्षा निदेशालय ने 19 मई से स्कूलों को खोले जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें