फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुनर्वास राशि के वितरण में हो रही देरी का मुद्दा उठा

विज्ञापन
वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के प्रधान लब्बा राम गांधी संबोधित करते हुए। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी एक्शन कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन शहर के ड्रीमलैंड पार्क में किया गया। इस मौके पर कमेटी के समक्ष आए हुए लोगों ने सरकार द्वारा घोषित पुनर्वास राशि के वितरण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में बने हालात पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए कमेटी प्रधान लब्बा राम गांधी ने सभी रिफ्यूजी परिवारों से केंद्र सरकार का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के कारण पुनर्वास राशि के वितरण के लिए जारी कार्रवाई में कुछ व्यवधान पड़ा था। लेकिन अब संघर्ष विराम होने के बाद स्थिति में बदलाव आना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि कठुआ जिले के 7 सौ परिवारों को सरकार द्वारा घोषित पुनर्वास राशि का वितरण हो चुका है। शेष बचे करीब 150 परिवारों को भी इसका लाभ पहुंचाने के लिए सभी दस्तावेजी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जल्द ही इसका परिणाम मिलेगा।
उन्होंने भारत-पाक तनाव के दौरान सभी रिफ्यूजी परिवारों से सरकार में विश्वास को बनाए रखते हुए उसका समर्थन करने की अपील की। इसके साथ उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले रिफ्यूजी परिवारों से सजग रहने के लिए भी कहा। गांधी ने कहा कि भारत द्वारा शुरू किए आपरेशन सिंदूर से घबराए पाकिस्तान ने संघर्ष विराम के प्रति अपनी सहमति दिखाई है। लेकिन पूर्व की घटनाओं को देखते हुए हमें पाकिस्तान पर आंखे मूंद का विश्वास नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें